यूएन मुख्यालय के बाहर वीडियो बनाने से यह सही नहीं हो जाता: खालिस्तानी पन्नू की धमकी पर भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय ने वॉन्टेड खालिस्तानी आतंकवादी और सिख्स फॉर जस्टिस के फाउंडर्स में से एक गुरपतवंत सिंह पन्नू के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह भारतीय राजनयिकों को धमकी दे रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम इस वीडियो से अवगत हैं। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर वीडियो बनाने से यह सही नहीं हो जाता है।"