यूएन मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने बुधवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित यूएन के मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। गांधी की इस प्रतिमा को पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार ने डिज़ाइन की है। गौरतलब है, यूएन मुख्यालय में यह महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा है।

Load More