यूएन में आतंकवाद की परिभाषा मान्य नहीं हो पाई, संस्था 21वीं सदी के अनुरूप नहीं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा है, "संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की शुरुआत शांति स्थापित करने की कल्पना से की गई थी...आखिर क्यों, यूएन में आतंकवाद की परिभाषा मान्य नहीं हो पाई है?" उन्होंने कहा कि पिछली सदी में बनाए गए संस्थान 21वीं सदी की व्यवस्था के अनुरूप नहीं हैं।