यूएन सुरक्षा परिषद ने इज़रायल-हमास के बीच संघर्ष विराम के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाज़ा में इज़रायल-हमास के बीच 8 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को पहले प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। अमेरिका का कहना है कि इज़रायल ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और अब सबकी निगाहें हमास पर हैं जो इस पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहा है।