यूएन ह्यूमन राइट्स काउंसिल की सदस्यता को लेकर हुए मतदान में रूस को बुल्गारिया से मिले कम वोट
जिनेवा में मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की सदस्यता को लेकर हुए मतदान में रूस को बुल्गारिया और अल्बानिया से कम वोट मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस को 83 वोट मिले जबकि बुल्गारिया को 160 और अल्बानिया को 123 वोट मिले। गौरतलब है कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को परिषद से बाहर कर दिया गया था।