यूएनएससी का अस्थाई सदस्य बना पाकिस्तान, पीएम शहबाज़ शरीफ ने कहा- गर्व का क्षण
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरुवार को पाकिस्तान, डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य बनाया। इन देशों का कार्यकाल 1 जनवरी 2025 से शुरू होकर अगले 2 साल तक प्रभावी रहेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुने जाने पर खुशी जताई और इसे गर्व का क्षण बताया है।