यूएनएससी ने हाफिज़ सईद के बहनोई को 'वैश्विक आतंकी' के तौर पर किया ब्लैकलिस्ट
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद के बहनोई और पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की को 'वैश्विक आतंकी' के तौर पर ब्लैकलिस्ट किया है। इससे पहले, मक्की को 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के अंतर्गत सूचीबद्ध करने के भारत और अमेरिका के संयुक्त प्रस्ताव को चीन ने रोक दिया था।