यूएनएससी में कई मौकों पर भारत अकेला खड़ा था लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं किया: कंबोज
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कई मौकों पर भारत को अकेले खड़ा होना पड़ा लेकिन उसने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि दो साल में भारत ने शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बात की, साथ ही आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ भी उठाई।