यूएपीए के केस में 17 फरवरी तक बढ़ाई गई 'न्यूज़क्लिक' के एचआर हेड की न्यायिक हिरासत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने विदेशी फंडिंग को लेकर यूएपीए के तहत दर्ज केस में 'न्यूज़क्लिक' के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ा दी है। चक्रवर्ती को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट के सामने पेश किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में मामले में अमित चक्रवर्ती सरकारी गवाह बने थे।