यूएपीए के तहत 2016-2020 में 24,134 लोगों के खिलाफ हुई सुनवाई, 212 दोषी साबित: सरकार

सरकार ने बुधवार को बताया कि गैरकानूनी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 2016-2020 के बीच 5,027 मामले दर्ज किए गए जिनमें विचाराधीन व्यक्तियों की संख्या 24,134 है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि इस समयावधि में सिर्फ 212 ही दोषी साबित हो सके। बकौल राय, 386 आरोपियों को विभिन्न अदालतों ने रिहा कर दिया।

Load More