यूएस ओपन के मैच के दौरान गांजे की गंध आ रही थी: ग्रीक टेनिस खिलाड़ी मारिया साकरी
ग्रीक टेनिस खिलाड़ी मारिया साकरी ने खुलासा किया है कि सोमवार को यूएस ओपन 2023 में पहले दौर का मैच खेलने के दौरान उन्हें गांजे की गंध आ रही थी। साकरी ने चेयर अंपायर से भी इसके बारे में बात की। उन्होंने आगे कहा कि बदबू शायद कोर्ट के बगल वाले पार्क से आ रही थी।