यूएस की प्रथम महिला जिल बाइडन हुई कैंसर मुक्त: राष्ट्रपति बाइडन के फिजिशियन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के फिजिशियन डॉ. केविन ओकॉनर ने कहा है कि यूएस की प्रथम महिला जिल बाइडन कैंसर मुक्त हो गई हैं। जिल बाइडन की बाईं पलक से एक घाव को हटाने के बाद हेल्थ अपडेट जारी हुआ है। वाइट हाउस के मेमो में डॉ.ओकॉनर ने बताया कि बायोप्सी में पता लगा कि घाव सेबोरिक केराटोसिस था।