यूएस के सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात की दवा मिफेप्रिस्टोन पर प्रतिबंध लगाने की मांग ठुकराई
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा मिफेप्रिस्टोन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को ठुकरा दिया। बकौल कोर्ट, गर्भपात विरोधी समूहों और मिफेप्रिस्टोन को चुनौती देने वाले डॉक्टरों के पास इसे चुनौती देने का कानूनी आधार नहीं है। अमेरिका में 60% से अधिक गर्भपात में मिफेप्रिस्टोन का इस्तेमाल किया जाता है।