यूएस के हवाई में चल रहे शादी के रिसेप्शन में घुसीं समुद्र की ऊंची लहरें, वायरल हुआ वीडियो

हवाई (अमेरिका) में समुद्र तट के किनारे चल रहे एक शादी के रिसेप्शन में समुद्र की ऊंची लहरें घुसने का वीडियो वायरल हो गया है। लहरों के कारण समारोह में टेबल-कुर्सियां पलटतीं व वहां मौजूद दर्जनों लोग भागते दिख रहे हैं। दूल्हे ने एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Load More