यूएस जाने में मदद करें: विदेश मंत्री से अमेरिका में हमले में घायल हुए भारतीय छात्र की पत्नी
शिकागो (अमेरिका) में हथियारबंद बदमाशों के हमले में घायल हुए सैयद मज़ाहिर नामक भारतीय छात्र की पत्नी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर मदद मांगी है। मज़ाहिर की पत्नी ने पति के लिए मेडिकल हेल्प मांगते हुए लिखा है, "कृपया उचित व्यवस्था करें ताकि मैं 3 नाबालिग बच्चों के साथ...अपने पति के पास अमेरिका जा सकूं।"