यूएस ने पाक को बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए $100 मिलियन की और मदद देने का किया एलान
अमेरिका ने पाकिस्तान में पिछले वर्ष आई बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण व अन्य कार्यों के लिए उसे $100 मिलियन की अतिरिक्त मदद देने का एलान किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, "पाकिस्तान को दी गई हमारी मदद अब $200 मिलियन हो गई है।" पाकिस्तान में इस बाढ़ में करीब 1,700 लोगों ने जान गंवाई थी।