यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा दरें बढ़ाने के बाद 879 अंक टूटा सेंसेक्स; 18,415 पर बंद हुआ निफ्टी

यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा के बाद गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 878.88 अंक टूटकर 61,799.03 पर बंद हुआ। वहीं, इस दौरान एनएसई का निफ्टी 245.40 अंक गिरकर 18,414.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सिर्फ सनफार्मा व एनटीपीसी के शेयरों में तेज़ी रही।

Load More