यूएस फेडरल रिज़र्व ने ब्याज दरें 0.75% बढ़ाई, 1994 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी
यूएस फेडरल रिज़र्व ने ब्याज दरें 0.75% बढ़ा दी हैं जो 1994 के बाद ब्याज दरों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। फेडरल ओपन मार्केट कमिटी ने कहा, "समिति मुद्रास्फीति को अपने निर्धारित लक्ष्य 2% पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।" यूएस फेडरल रिज़र्व ने इससे पहले मई में मुद्रास्फीति में वृद्धि का हवाला देते हुए ब्याज दरें 0.50% बढ़ाई थीं।