यूएस फेडरल रिज़र्व ने ब्याज दरें 50 बेसिस पॉइंट बढ़ाईं, 22 साल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी
यूएस फेडरल रिज़र्व ने बुधवार को मुद्रास्फीति में वृद्धि का हवाला देते हुए ब्याज दरें 50 बेसिस पॉइंट बढ़ा दीं और यह यूएस फेडरल द्वारा दो महीने में दूसरी बढ़ोतरी है। वर्ष 2000 के बाद ब्याज दरों में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। अमेरिका में इस साल मार्च में महंगाई दर चार दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।