यूएस में 165 यात्रियों को ले जा रहे विमान का विंग हुआ क्षतिग्रस्त
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से बोस्टन जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट का एक विंग सोमवार को उड़ान के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद उसकी डेनवर में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए क्षतिग्रस्त विंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस विमान में 165 यात्री सवार थे।