यूएस में 20 वर्षीय भारतीय छात्र को बंधक बनाकर पीटा गया, घरों में काम करने को किया गया मजबूर
अमेरिका में 20-वर्षीय एक भारतीय छात्र को कई महीनों तक बंधक बनाने, पीटने और 3 घरों में काम करने को मजबूर करने को लेकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेस्क्यू किए गए छात्र को उसके कज़न व 2 अन्य लोगों ने प्रताड़ित किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों पर मानव तस्करी, अपहरण और प्रताड़ित करने का आरोप है।