यूएस में 6 साल के बच्चे की फायरिंग से घायल हुई टीचर ने क्लास से सुरक्षित निकाले थे बाकी बच्चे
अमेरिका के वर्जीनिया में एक 6-वर्षीय बच्चे द्वारा क्लासरूम में गोली चलाए जाने से गंभीर रूप से घायल हुई 25-वर्षीय टीचर ने मदद मांगने से पहले अपने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित जगह निकाला था। पुलिस ने टीचर को एक 'हीरो' करार दिया है जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, गोली चलाने वाला बच्चा हिरासत में है।