यूएस में आसमान में खिड़की का शीशा उड़ने के बाद विमान से उड़े कई फोन, बच्चे की फटी शर्ट
अमेरिका में अलास्का एयरलाइन्स की फ्लाइट की खिड़की का शीशा आसमान में उड़ने के बाद विमान से कई फोन उड़ गए और एक बच्चे की शर्ट फट गई। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, बच्चे को उसकी मां ने अपनी सीट पर पकड़ रखा था और हवा से उसकी त्वचा लाल हो गई थी। एक यात्री ने कहा, "मुझे लगा कि...नहीं बचूंगा।"