यूएस में ऑप्टिकल इल्यूज़न के कारण आग उगलता प्रतीत हुआ झरना
कैलिफोर्निया (अमेरिका) की योसेमाइट वैली में ऑप्टिकल इल्यूज़न के कारण झरना आग उगलता प्रतीत हुआ जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। सिर्फ सर्दियों में सूर्यास्त के समय सूरज की रोशनी व पानी की बूंदों के एक सीध में टकराने पर ऐसा प्रतीत होता है। इस घटना को कैद करने के लिए हर साल सैकड़ों फोटोग्राफर योसेमाइट वैली में जुटते हैं।