यूएस में नीलामी के लिए रखी गई पाक दूतावास की एक इमारत, भारतीय कारोबारी ने लगाई बोली: खबर
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित पाकिस्तानी दूतावास की एक इमारत को नीलामी के लिए रखा गया है। बकौल रिपोर्ट, एक भारतीय कारोबारी ने इस इमारत के लिए $5 मिलियन (₹41.38 करोड़) की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाई है। इस इमारत में 1950 से 2000 के दशक तक पाकिस्तानी दूतावास के रक्षा विभाग का कार्यालय था।