यूएस में पानी में हाथ धो रहे नाव पर सवार शख्स को शार्क ने हाथ जकड़कर पानी में खींचा
फ्लोरिडा (अमेरिका) में हाल ही में पानी में हाथ धोते वक्त नाव पर सवार एक शख्स को शार्क ने हाथ जकड़कर पानी में खींच लिया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस हमले के तुरंत बाद शख्स अपने दोस्तों की मदद से नाव पर वापस चढ़ने में सफल रहा और उसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।