यूएस में पुलिस की गाड़ी से मारी गई भारतीय छात्रा जाह्नवी को मरणोपरांत दी जाएगी डिग्री
वॉशिंगटन (अमेरिका) की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी ने कहा है कि अमेरिका में तेज़ रफ्तार पुलिस कार की चपेट में आने से मारी गई 23-वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को मरणोपरांत डिग्री दी जाएगी। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश की रहने वाली कंडुला नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं और दिसंबर में उनकी डिग्री पूरी होने वाली थी।