यूएस में बर्खास्त कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज के तौर पर 16 हफ्ते का वेतन देगी गूगल
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी अमेरिका में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को नोटिफिकेशन पीरियड (न्यूनतम 60 दिन) का भुगतान करेगी। उन्होंने कहा, "कंपनी सेवरेंस पैकेज के तौर पर कर्मचारियों को 16-हफ्ते का वेतन व कंपनी में हर अतिरिक्त साल पर दो हफ्ते का वेतन देगी। कर्मचारियों को 6-महीने तक स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।"