यूएस में महिला के गले में बेल्ट डालने के बाद उसे घसीटकर कारों के बीच ले गया शख्स, किया रेप
न्यूयॉर्क सिटी (अमेरिका) में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक 45-वर्षीय महिला का पीछा करते हुए उसके गले में बेल्ट डालकर बेहोश किया और घसीटते हुए कारों के बीच ले जाकर रेप किया है। घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद शख्स वहां से फरार हो गया और गुरुवार तक वह पकड़ा नहीं गया।