यूएस में महिला ने पति की मौत पर शोकसभा की जगह दी पार्टी, बांटे गिफ्ट्स
अमेरिका में कैटी नामक महिला ने अपने पति ब्रैंडन की मौत के बाद शोकसभा आयोजित करने के बजाय एक पार्टी रखी और लोगों को उपहार दिए हैं। बकौल कैटी, वह नहीं चाहती थीं कि शोकसभा में भावुक बातें सुनकर उनके बच्चे सदमे में आएं। पार्टी में करीब 500 लोग शामिल हुए और ब्रैंडन के पसंद के व्यंजन बनाए गए थे।