यूएस में मुझ पर हमला करने वाले ने कुल्हाड़ी मारने के बाद 'जय माता दी' कहा था: अमन धालीवाल
अभिनेता अमन धालीवाल ने करीब 14 दिन पहले अमेरिका में उन्हें घायल करने वाले शख्स को लेकर कहा है, "उसने कुल्हाड़ी से वार किया...इससे पहले कि कुछ समझ पाता, उसने हिंदी में कहा- 'जय माता दी'।" अमन ने कहा, "वह भारतीय था...अगर उसने और लोगों को घायल किया होता तो अमेरिका में रह रहे भारतीयों के प्रति नकारात्मक संदेश जाता।"