यूएस में सड़क दुर्घटना में बचा भारतीय शख्स, दूसरे वाहन की चपेट में आने से हुई मौत
नॉर्थ कैरोलीना (अमेरिका) में सड़क दुर्घटना में जान बचने के थोड़ी देर बाद 30 वर्षीय भारतीय शख्स दूसरे वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, पहले शख्स की कार एक वाहन से टकराई थी लेकिन कार सवार लोग बच गए थे और बाद में एक अन्य वाहन ने शख्स को टक्कर मारी थी।