यूएस में हेयरस्टाइल को लेकर दंडित किए जाने पर स्कूल के खिलाफ दायर केस हारा अश्वेत किशोर
टेक्सास (अमेरिका) में 18-वर्षीय डैरिल जॉर्ज नामक अश्वेत किशोर अपने हेयरस्टाइल को लेकर दंडित किए जाने पर स्कूल के खिलाफ दायर मुकदमा हार गया है। स्कूल ने कहा कि जॉर्ज का हेयरस्टाइल स्कूल के नियमों के हिसाब से नहीं है। जॉर्ज ने कहा, "यह (हेयरस्टाइल) मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इससे अपने पूर्वजों के करीब महसूस करता हूं।"