यूएस में ₹41 करोड़ की हवेली में मृत मिले भारतीय मूल के पति-पत्नी कौन थे?
मैसाचुसेट्स (अमेरिका) में ₹41 करोड़ की हवेली में मृत मिले भारतीय मूल के राकेश कमल (57) और उनकी पत्नी टीना (54) शिक्षा से जुड़ी कंपनी एडुनोवा चलाते थे जो 2021 में बंद हो गई थी। टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जबकि राकेश ने बॉस्टन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। राकेश के पास एजुकेशन कंसल्टेंट का अनुभव भी था।