यूएस व कनाडा में कड़ाके की ठंड के बीच हिरण के मुंह पर जमी बर्फ, हाइकर्स ने की मदद
अमेरिका और कनाडा में कड़ाके की ठंड के बीच एक हिरण के मुंह पर जमी बर्फ को हटाते एक हाइकर का वीडियो वायरल हुआ है। रेडिट पर शेयर किए गए वीडियो में एक हाइकर हिरण के मुंह और आंखों पर जमी बर्फ हटाता दिख रहा है जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है। इसके बाद हिरण वहां से भाग गया।