यूएस सीनेट के हियरिंग रूम में गे सेक्स करते कर्मचारी का वीडियो लीक, हुआ बर्खास्त: रिपोर्ट्स
अमेरिकी सीनेट (संसद) के हियरिंग रूम में एक शख्स के साथ गे सेक्स करते एक कर्मचारी का वीडियो लीक हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, कर्मचारी की पहचान एडेन माइज़-ज़ेरोप्स्की के तौर पर हुई है जो 80 वर्षीय सीनेटर बेन कार्डिन का सहायक है। वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद एडेन को कथित तौर पर बर्खास्त कर दिया गया है।