न्यू ऑरलियन्स (अमेरिका) में 71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में यूएसए की आरबनी गैब्रियल को विजेता चुन लिया गया। दिसंबर 2021 में यह पेजेंट जीतने वालीं भारत की हरनाज़ संधू ने उन्हें ताज पहनाया। वेनेज़ुएला की अमांडा डुडामेल फर्स्ट रनर-अप और डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंड्रिएना मार्टिनेज़ फॉनियेर सेकेंड रनर-अप पर रहीं। भारतीय प्रतियोगी दिविता राय टॉप-5 में जगह नहीं बना सकीं।