यूएस-दिल्ली उड़ान में यात्री ने नशे में महिला पर किया पेशाब: नवंबर के केस पर अधिकारी
एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया है कि नवंबर 2022 में यूएस-दिल्ली उड़ान में एक पुरुष यात्री ने नशे की हालत में एक महिला यात्री के ऊपर पेशाब किया था। उन्होंने कहा, "बिज़नेस क्लास की इस घटना को लेकर एअर इंडिया ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है...आरोपी यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की सिफारिश की है।"