यूके के एयरपोर्ट पर नस्लीय टिप्पणी पर सतीश शाह का जवाब 'क्योंकि हम भारतीय हैं' हुआ वायरल
हीथ्रो एयरपोर्ट (यूके) पर स्टाफ की नस्लीय टिप्पणी पर ऐक्टर सतीश शाह का जवाब वायरल हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया, "जब हीथ्रो के कर्मचारी को हैरान होकर अपने साथी से यह पूछते हुए सुना कि 'ये फर्स्ट क्लास कैसे अफोर्ड करते हैं?' तो गर्व भरी मुस्कान के साथ कहा 'क्योंकि हम भारतीय हैं'।" एक यूज़र ने लिखा, "बढ़िया जवाब।"