यूके के कई रेस्टोरेंट्स में करीब ₹1 लाख का बिल चुकाए बिना भाग गया कपल, हुआ अरेस्ट
यूके में एक कपल को कई रेस्टोरेंट्स में करीब ₹1 लाख का भुगतान किए बिना भाग जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कपल भुगतान के लिए दूसरा कार्ड लाने के बहाने रेस्टोरेंट्स से निकल जाता था। उन्होंने एक रेस्टोरेंट में अपने बच्चे से रुकने को कहा और कुछ देर बाद बच्चा भी रेस्टोरेंट से भाग गया।