यूके के कलाकार ‘मिस्टर डूडल’ ने अपने ₹12 करोड़ के घर को पूरी तरह से डूडल से ढका
'मिस्टर डूडल' के नाम से मशहूर ब्रिटिश कलाकार सैम कॉक्स ने दो साल में खुद के बनाए डूडल से अपने पूरे घर को ढक दिया। कॉक्स द्वारा ₹12 करोड़ से अधिक में खरीदे गए इस घर के बिस्तर से लेकर माइक्रोवेव, दरवाज़े के नॉब और कोने-कोने को डूडल्स से ढक दिया गया है। कॉक्स इसे अपनी 'सर्वश्रेष्ठ रचना' बताते हैं।