बकिंघम पैलेस ने सोमवार को बताया कि यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं और उनका इलाज शुरू हो गया है। हालांकि किंग चार्ल्स-तृतीय को कौनसा कैंसर हुआ है, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पैलेस ने बताया, "किंग चार्ल्स अपने इलाज को लेकर सकारात्मक हैं और...जल्द-से-जल्द सार्वजनिक तौर पर काम करने के लिए लौटेंगे।"