यूके के तट पर बहकर आए हज़ारों मृत केकड़े और स्टारफिश, सामने आई तस्वीर
यूके के सॉल्टबर्न में एक तट पर 29 मार्च को हज़ारों मृत केकड़े, स्टारफिश, रेज़र क्लैम और मसल्स बहकर आ गए। इसी तट पर साल 2021 में भी बड़ी संख्या में मृत जीव बहकर आ गए थे। एनवायरमेंट एजेंसी के विशेषज्ञों ने इसे एक 'प्राकृतिक घटना' बताया और कहा है कि 'इस समय में ऐसा होना सामान्य घटना' है।