यूके के पीएम ऋषि सुनक के आवास को काले कपड़े से ढका गया, 4 लोग हुए गिरफ्तार
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के यॉर्कशायर स्थित आवास को काले कपड़े से ढकने के आरोप में ग्रीनपीस संस्था से जुड़े 4 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय सुनक व उनका परिवार घर पर नहीं था। दरअसल, प्रदर्शनकारी उत्तरी सागर में तेल व गैस उत्पादन जारी रखने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।