यूके के पीएम ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल की सुएला ब्रावमेन बनीं गृह मंत्री
ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारतीय मूल की सुएला ब्रावमेन को गृह मंत्री के पद पर वापस नियुक्त किया है। सुएला पूर्व प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस की सरकार में भी गृह मंत्री थीं हालांकि, बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सुनक ने पूर्व सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री को भी पद पर बरकरार रखा है।