यूके के पीएम ऋषि सुनक ने देशवासियों से 'महंगाई आधी करने' सहित किए 5 वादे
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देशवासियों से 5 वादे किए हैं। उन्होंने कहा, "महंगाई आधी करनी है, बेहतर नौकरी के अवसर पैदा करने हैं, कर्ज़ घटाना है, मरीज़ों के लिए वेटिंग टाइम कम करना है और...देश में अवैध रूप से आने वालों पर रोक लगानी है।" बकौल सुनक, वादे पूरे न होने पर उन्हें ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है।