यूके के पीएम ने लॉकडाउन के दौरान पार्टी को लेकर संसद में झूठ बोला: उनके पूर्व सलाहकार
यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पूर्व सलाहकार डॉमिनिक कमिंग्स ने प्रधानमंत्री पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया है। डॉमिनिक के मुताबिक, प्रधानमंत्री जॉनसन को पता था कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उनके सरकारी आवास पर पार्टी की जा रही थी। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री जॉनसन ने इस पार्टी में शामिल होने की बात स्वीकारते हुए माफी मांगी थी।