यूके के पीएम ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, महात्मा गांधी को लेकर लिखा नोट
भारत आए यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को गुजरात स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा किया। प्रधानमंत्री जॉनसन ने आश्रम में चरखा चलाया और एक नोट लिखा जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों का ज़िक्र किया। प्रधानमंत्री जॉनसन को आश्रम में महात्मा गांधी की 'गाइड टू लंदन' किताब भेंट की गई।