यूके के पीएम बोरिस जॉनसन गुजरात की फैक्ट्री में बुलडोज़र पर हुए सवार, सामने आया वीडियो
भारत आए यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को गुजरात में जेसीबी की फैक्ट्री का दौरा किया और एक बुलडोज़र पर सवार हुए जिसका वीडियो सामने आया है। इससे पहले, उन्होंने अहमदाबाद में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा किया जहां उन्होंने चरखा चलाया और नोट में महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों का ज़िक्र किया।