यूके के पीएम सुनक जलवायु शिखर सम्मेलन में अचानक हॉल से निकले बाहर; वीडियो हुआ वायरल
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सोमवार को जलवायु शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों से कुछ जानकारी मिलने के बाद अचानक हॉल से बाहर निकलते दिख रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उन्हें अपने सहयोगियों से क्या जानकारी मिली। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन रविवार को मिस्र में शुरू हुआ था।